क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने ग्राम प्रहरियों को वितरित किए कंबल व आवश्यक सामग्री

क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने ग्राम प्रहरियों को वितरित किए कंबल व आवश्यक सामग्री

संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा: प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना रानीगंज परिसर में ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) को कंबल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर थाना रानीगंज के प्रभारी निरीक्षक श्री प्रभात कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा समय-समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान में ग्राम प्रहरी पुलिस के लिए एक सशक्त और अहम कड़ी हैं।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा ग्राम प्रहरियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही भविष्य में ग्राम प्रहरियों की कार्यक्षमता एवं गतिशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से साइकिल वितरण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के संबंध में भी जानकारी ली गई।

क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी ग्राम प्रहरी पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस प्रशासन को निरंतर सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्राम प्रहरियों को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के आदेशों एवं दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें एटा में भूमाफियाओं पर बुलडोजर की गरज 25 साल पुराने अवैध कब्जे पर SDM जलेसर की सख्त कार्रवाई, 28 दुकानें ध्वस्त

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया