दिनांक 12.01.2026जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में बाढ़ काल से बचाव हेतु बैठक में गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा एवं विधायक नंदकिशोर गुर्जर लोनी एवं मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी मौजूद रहे
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

(विधायक संजीव शर्मा द्वारा हिण्डन नदी के सौन्दर्यकरण, पौधारोपण का दिया गया प्रस्ताव)
गाजियाबाद। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 02.01.26 को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देशों की अनुपालना में जिलाधिकारी महोदय, गाजियाबाद द्वारा बाढ़ काल से बचाव हेतु बैठक आहूत की गयी। बैठक मे जनपद गाजियाबाद के सदर विधायक श्री संजीव शर्मा सहित, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, डीएफओ श्रीमती ईशा तिवारी सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक श्री संजीव शर्मा द्वारा हिण्डन नदी के सौन्दर्यकरण, पौधारोपण सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव दिया गया। वहीं श्री अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर द्वारा हिण्डन नदी पर ग्राम सुराना एवं ग्राम कुन्हेंड़ा पर बाढ़ सुरक्षा हेतु 02 कार्य एवं श्री नन्द किशोर गुर्जर जी विधायक लोनी द्वारा यमुना नदी के बायें किनारे पर निर्मित अलीपुर तटबन्ध की सुरक्षा हेतु 03 कार्य पत्र के माध्यम से प्रस्तावित किये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कार्यस्थल पर निरीक्षण करते हुए तकनीकी रूप से साध्य परियोजना बनाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि हिण्डन व युमना के क्षेत्र के आसपास जो भी अवैध कॉलोनी या किसी के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है,
उसे चिन्हित करते हुए शासन की मंशानुरूप तत्काल कब्जामुक्त किया जाएं। साथ ही नदियों के किनारे अधिक से अधिक पौधारोपण करना सुनिश्चित किया जाएं।












