आज दिनांक 12.01.2026 को विकास प्राधिकरण के सचिव महोदय की अध्यक्षता में कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन के रख-रखाव एवं संचालन के कार्य हेतु टु-बिड सिस्टम के अन्तर्गत ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से ऑफर आमंत्रित किए गए हैं।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर


इस हेतु आर0एफ0पी0 डाक्यूमेंट दिनांक 02.01.2026 से डाउनलोड हेतु ई-निविदा पोर्टल में उपलब्ध है। इस हेतु प्री-बिड की बैठक आज दिनांक 12.01.2026 को अपरान्ह्न 3ः00 बजे सभागार में निर्धारित थी। प्री-बिड में कुल 06 एजेंसियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा इस संबंध में आरक्षणपूर्व डॉक्यूमेंट के संबंध में अपने सुझाव/आपत्तियों से अवगत कराया गया तथा इसे लिखित में भी सुझाव/आपत्तियाँ दी गई हैं। प्राधिकरण द्वारा प्राप्त सुझाव/आपत्तियों पर परीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार आरक्षणपूर्व डॉक्यूमेंट में संशोधन प्रस्तावित किया जाएगा, जिनकी स्वीकृति के उपरांत आरक्षणपूर्व डॉक्यूमेंट की शर्तों में वांछित संशोधन हेतु शुद्धि पत्र निविदा पोर्टल पर एक सप्ताह के अंतर्गत अपलोड किया जाएगा।
आयोजित प्री-बिड की बैठक के अंतर्गत वित्त नियंत्रक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, मुख्य अभियंता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, सहायक अभियंता प्राधिकरण कार्यालय से उपस्थित बोर्ड की टीम उपस्थित रही।












