जनपद एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: ई-रिक्शा को लोडर ने मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, दो घायल

जनपद एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: ई-रिक्शा को लोडर ने मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, दो घायल

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा में सोमवार शाम एक बड़ा हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गौशाला के पास एक तेज रफ्तार लोडर वाहन (छोटा हाथी) ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान 8 वर्षीय प्राची (पुत्री राजेश कुमार) और 5 वर्षीय अमित (पुत्र बुद्धसेन) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 13 वर्षीय पवन (पुत्र प्रेमपाल) और 14 वर्षीय ईश (पुत्री नागेंद्र) घायल हुए हैं। सभी बच्चे कोतवाली नगर क्षेत्र के कुशवाहा नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों मृत बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने लोडर वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal