होटल रॉयल किंग मैं महिला की हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया साफ थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा हत्या करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
थाना सिहानी गेट, कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस को दिनांक 11.01.2026 को प्रातः समय लगभग 07:15 बजे पीआरवी-2147 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई
कि रायल किंग होटल, रोहन मोटर्स कट, पटेल मार्ग पर एक महिला अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना पर थाना सिहानी गेट पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ होटल के कमरा नंबर-207 में महिला आरती पत्नी स्वर्गीय रोहित कुमार, निवासी कोटगांव, गाजियाबाद मृत अवस्था में पाई गई। महिला के साथ होटल में रुके व्यक्ति की पहचान प्रवीन कुमार पुत्र बालचन्द, निवासी सेवा नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया परिस्थितियाँ संदिग्ध पाई गई। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें यह पाया गया कि मृतका के शरीर पर कई गंभीर बाह्य व आंतरिक चोटें थीं। दोनों ओर पसलियों के कई फ्रैक्चर, फेफड़े एवं लीवर फटे हुए तथा सीने व पेट में अत्यधिक रक्तस्राव पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण “Shock and Haemorrhage due to Ante-mortem Injuries” अंकित किया गया है। मृतका के पुत्र दक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सिहानी गेट पर मु0अ0सं0 20/26 धारा 103(1) BNS (हत्या) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त प्रवीन कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण- पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि साहब मृतका आरती उम्र करीब 35 वर्ष पत्नी स्व० रोहित कुमार नि0 222 गली नं0 3 सेवानगर थाना नन्दग्राम गाजियाबाद की शादी हमारे मौहल्ले के रोहित से हुई थी।करीब 03 वर्ष पूर्व मेरी मित्रता आरती से हो गयी और हमारी मित्रता प्रेम प्रसंग में बदल गयी। करीब 02 वर्ष रोहित की भी मृत्यु हो गयी। उसके बाद हम लोग अक्सर मिलते थे। दिनांक 10.01.2026 की रात्रि को मैं और आरती होटल न्यू रायल किंग पटेल नगर में गए और कमरा नं0 207 में रुके। वहाँ पर हम दोनों ने साथ में शराब पी थोड़ा खाना खाया। कुछ खाना शेष भी बच गया था। उसके बावजूद मेरी और आरती की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। जिस पर आरती ने मुझे एक थप्पड मार दिया। उसके बाद मैने भी आरती को कोहनी और मुक्कों से मारा। जिस पर आरती ने मेरा चेहरा नोंच लिया। उसके बाद मुझे और गुस्सा आया। फिर मैंने आरती की दोनों तरफ पसलियों पर भी मुक्के व कोहनियों से वार किया। यह घटना रात्रि 12 बजे के आसपास की है। फिर मैंने आरती को हिलाडुला कर देखा। मुझे यह विश्वास हो गया कि यह मर गयी तो मैं वहीं कमरे में उसी के पास बैड पर काफी देर तक बैठा रहा। सोचता रहा कि क्या करूँ। मेरी समझ में आया कि यदि अभी मैं रात्रि में होटल से निकल कर गया तो होटल वालों को शक हो जाएगा। इसके बाद मैं लेट गया और मैने विचार किया कि मैं सुबह किसी बहाने से होटल से निकल जाऊंगा। फिर मेरी आँख लग गयी। सुबह करीब साढे सात बजे मेरी आँख खुली। मैं जल्दी से उठा और होटल से निकल कर जाने लगा। मैं कुछ घबराया हुआ भी था, तो होटल वालों ने मुझे पूछा घबराए हुए क्यों लग रहे हो। तो मैं और घबरा गया और जल्दी से बिना कुछ बताए होटल से बाहर निकलने का प्रयास किया। तब होटल वालों ने मुझे रोका और होटल का गेट बन्द कर दिया। तब मैने उनके सामने झूठ बोला कि पता नहीं मेरी महिला मित्र आरती को क्या हो गया है वह उठ नहीं रही है। तब मैंने 112 पर यह सोचकर सूचना दे दी कि मेरे ऊपर होटल वालों को शक न हो और मुझे मौके से पुलिस भी ना पकडे और मैं कहीं भाग जाऊँ क्योंकि आरती के शरीर पर बाहर से देखने पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे। यह पूछने पर कि केवल कहासुनी के लिए इतना क्यों मारा तो बताया साहब मुझे शक था कि आरती किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. प्रवीन कुमार पुत्र बालचंद निवासी म0नं0 563 गली नं0 6 सेवा नगर थाना नंदग्राम गाजियाबाद
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त प्रवीन उपरोक्त के विरूद्ध पूर्व में महिला थाना पर दहेज अधि. का 01 अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना सिहानीगेट पुलिस टीम












