थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 1.900 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद।

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 1.900 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 12.01.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करने वाले अभियुक्त
गुलू पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ई-2/21 ई ब्लाक करावल नगर दिल्ली हाल पता अमन गार्डन इलायचीपुर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद को चौकी क्षेत्र रामपार्क से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से कुल 1.900 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं चोरी-छिपे बाहर से गांजा लेकर आता हूँ तथा गांजा की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर महंगे दामों पर बेच देता हूँ तथा जो रूपये मिलते है उससे अपने शौक पूरे करता हूँ। आज मैं गांजे को बेचने के लिए ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में आया था कि पुलिस ने मुझे पकड लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

गूलू पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ई-2/21 ई ब्लाक करावल नगर दिल्ली हाल पता अमन गार्डन इलायचीपुर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण

कुल 1.900 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-

अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 01 अभियोग व चोरी का 01 अभियोग तथा थाना खजूरी खास दिल्ली पर स्नैचिंग का 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें