विवेकानन्द जयंती पर स्वदेशी संकल्प की दौड़ में गूंजा राष्ट्रप्रेम! मेडिकल कॉलेज के युवाओं ने भरी आत्मनिर्भर भारत की हुंकार
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। स्वामी विवेकानन्द जी की 164वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियांव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय, फतेहपुर में आयोजित “स्वदेशी संकल्प दौड़” राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और युवा ऊर्जा का भव्य प्रतीक बनकर उभरी। शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की ऐतिहासिक सहभागिता के साथ यह आयोजन युवाओं को स्वदेशी, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ने में सफल रहा। दौड़ के दौरान विवेकानन्द जी के विचारों की गूंज के बीच उप प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। अनुशासित और प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न यह कार्यक्रम जनपद के लिए प्रेरक मिसाल बन गया।












