SIR फेज-2 में BJP का फुल एक्शन मोड! जिले में सख्त निगरानी का खाका तैयार, हर बूथ पर जिम्मेदारी तय—लापरवाहों पर गिरेगी गाज, प्रतिद्वंद्वी खेमों में मचा हड़कंप

SIR फेज-2 में BJP का फुल एक्शन मोड! जिले में सख्त निगरानी का खाका तैयार, हर बूथ पर जिम्मेदारी तय—लापरवाहों पर गिरेगी गाज, प्रतिद्वंद्वी खेमों में मचा हड़कंप

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर। जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) द्वितीय चरण को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने की।

बैठक में श्री साहू ने पार्टी पदाधिकारियों को कार्यक्रम में पूर्ण सजगता, अनुशासन और सक्रियता के साथ कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की मॉनिटरिंग तेज की जाए और जहां कहीं भी शिथिलता दिखाई दे, वहां वरिष्ठ पदाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा हो सके।

अभियान के जिला संयोजक मनोज मिश्रा ने विधानसभा स्तर पर अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और मंडल स्तर की समीक्षा पत्रक क्षेत्रीय महामंत्री को सौंपा। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभाओं में शक्ति केंद्र स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा सतत पर्यवेक्षण किया जा रहा है, जिससे एक भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पुष्पराज पटेल, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, नीरज सिंह, कुलदीप भदौरिया, पुष्पा पासवान, रवींद्र पाल सिंह, विजय प्रताप सिंह, मधुराज विश्वकर्मा, धनंजय द्विवेदी, प्रवीण कुमार सिंह (जिला मीडिया प्रभारी) सहित अभियान टोली के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

SIR द्वितीय चरण को लेकर जिले में संगठन पूरी तरह एक्टिव मोड में है, हर बूथ पर पैनी नजर और हर स्तर पर जवाबदेही तय की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal