देश में पहली बार आयोजित हो रहे ग्लोबल AI इम्पैक्ट सम्मेलन के अंतर्गत ‘उत्तर प्रदेश AI एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन’
संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ में शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब तकनीक संवेदना से जुड़ती है, नीति नवाचार से संचालित होती है और शासन विश्वास पर आधारित होता है, तभी विकास समावेशी बनता है और भविष्य सुरक्षित होता है।
मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉन्क्लेव व्यावहारिक समाधानों की दिशा में, प्रभावी पायलट परियोजनाओं एवं स्पष्ट समयबद्ध कार्ययोजना का मार्ग प्रशस्त करने में सफल होगा।
ये भी पढ़ें सीएम योगी ने एनएचएआई परियोजनाओं की समीक्षा की












