जनपद एटा के गंजडुंडवारा रोड पर शव मिलने से मचा हड़कंप स्थानीय लोगों में मची भगदड़

जनपद एटा के गंजडुंडवारा रोड पर शव मिलने से मचा हड़कंप स्थानीय लोगों में मची भगदड़

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत गंजडुंडवारा रोड पर एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़े होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने शव को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। शव सड़क किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला, जिससे दुर्घटना की संभावना और प्रबल हो जाती है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें