जनपद एटा में भ्रष्टाचार का एक और मामला उजागर, जलेसर तहसील का बाबू रिश्वत लेते कैमरे में कैद

जनपद एटा में भ्रष्टाचार का एक और मामला उजागर, जलेसर तहसील का बाबू रिश्वत लेते कैमरे में कैद

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा जनपद की जलेसर तहसील एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। तहसील परिसर से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जलेसर तहसील में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर बाबू खुलेआम रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत गैस एजेंसी की लीज की रजिस्ट्री कराने के नाम पर ली जा रही थी। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि संबंधित तहसील कर्मचारी लीज रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 2500 रुपये नकद रिश्वत स्वीकार कर रहा है। यह पूरा मामला जलेसर तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील में बिना रिश्वत कोई भी काम समय पर नहीं होता और आम जनता को मजबूरी में घूस देनी पड़ती है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेंगे? क्या भ्रष्ट बाबू के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal