पहाड़पुर बनोही गाँव के विकास की नई शुरुआत

पहाड़पुर बनोही गाँव के विकास की नई शुरुआत

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ 

अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ़। कुंडा क्षेत्र के पहाड़पुर बनोही गाँव में लाखों रुपए की लागत से जिला पंचायत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है,जिससे गाँव के लोगों को जल संचयन, भूजल स्तर में सुधार और सौंदर्य बढ़ने का लाभ मिलेगा।यह तालाब गाँव के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जल स्रोत है, और इसके सौंदर्यीकरण से गाँव का वातावरण भी सुधरेगा। ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह और उनके भतीजे शुभम सिंह ने बताया कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा के विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के आशीर्वाद से गाँव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि विधायक निधि और जिला पंचायत से कई सड़कें बन चुकी हैं, जिससे गाँव के लोगों को आवागमन में सुविधा हो रही है। ग्राम पंचायत से भी गाँव में कई कार्य हुए हैं, जैसे कि नाली निर्माण, शौचालय निर्माण आदि। पुष्पेंद्र सिंह और शुभम सिंह ने राजा भइया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से गाँव का विकास हो रहा है और लोगों का जीवन स्तर सुधार रहा है।

ये भी पढ़ें जनसत्ता क्रिकेट कप सकरदहा में राजा भइया का भव्य आगमन खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला-आयोजन के लिए दिए ₹51 हजार सहयोग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें