दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार
दैनिक चक्र प्रतापगढ़
अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मानिकपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मानिकपुर नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह कांस्टेबल भीमराव, कांस्टेबल रामकिशन राणा ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सराफत अली पुत्र वकील अहमद निवासी दर्शपुर भदोही सन्त रविदासनगर थाना भदोही जनपद भदोही हाल पता काजियाना थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ को थाना मानिकपुर क्षेत्रातंर्गत रहमत अली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 87/351 (3)/61 (2)/3(5) /64 (1) बी0एन0एस0 व 3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्त प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल भीमराव और कांस्टेबल रामकिशन राणा शामिल थे।
ये भी पढ़ें पहाड़पुर बनोही गाँव के विकास की नई शुरुआत












