उतरार (गोगहर )गरीबों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

उतरार (गोगहर )गरीबों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ 

अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत उत्तरार गोगहर में मंगलवार को गरीबों को कंबल वितरित किए गए। यह वितरण समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव द्वारा किया गया।कंबल वितरण का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बढ़ती ठंड से राहत दिलाना था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव नियमित रूप से जरूरतमंदों की सहायता करते रहते हैं। वे समय-समय पर गरीबों को चिकित्सा सहायता, वस्त्र एवं खाद्यान्न भी उपलब्ध कराते हैं।कंबल वितरण के साथ-साथ उपस्थित लोगों को जलपान भी कराया गया। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी राम सुमेरपाल, संजय गौतम, विकास सरोज, मुन्ना गौतम और हरिकेश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें