थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वालाअभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 03 किलो 720 ग्राम अवैध गांजा, 07 पाउच पिन्नी व 850 रुपये नकद,बरामद ।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी लोनी
दिनांक 14.01.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा सर्च अभियान के तहत अवैध गांजा की तस्करी करने वाले
एक अभियुक्त अनुस पुत्र रहीसुददीन निवासी मौहल्ला इन्द्रापुरी थाना निवाडी गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को सब्लू गढी तिराहे से ग्राम गढ़ी जस्सी वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 03 किलो 720 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना लोनी पर तत्काल सुसंगत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं चोरी-छिपे बाहर से गांजा लेकर आता हूँ तथा आसपास के क्षेत्र में घूम फिर कर अवैध गांजा की पुडिया बनाकर बिक्री करता हूँ। मैं इस गांजा को लोनी क्षेत्र में बेचने की फिराक में था कि चेकिंग में पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
अनुस पुत्र रहीसुददीन निवासी मौहल्ला इन्द्रापुरी थाना निवाडी गाजियाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण
03 किलो 720 ग्राम अवैध गांजा, 07 छोटे पाउच पिन्नी व 850 रुपये बरामद।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग –
अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनी पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में एनडीपीएस एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना लोनी पुलिस टीम
ये भी पढ़ें चोरो के हौसले बुलंद थाना नैनी चौकी एग्रीकल्चर ग्रैंड वेडिंग पॉइंट गेस्ट हाउस में एक बड़ी चोरी का वारदात












