वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एटा महोत्सव 2026 का भव्य आगाज़,

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एटा महोत्सव 2026 का भव्य आगाज़,

संवाददाता मुकेश कुमार

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया शुभारंभ

एटा | 15 जनवरी 2026 :
जनपद एटा के सैनिक पड़ाव मैदान में आयोजित एटा महोत्सव 2026 का आज भव्य शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर किया। उद्घाटन अवसर पर जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। महोत्सव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे —
श्री प्रेमरंजन सिंह — जिलाधिकारी, एटा
श्री श्याम नारायण सिंह — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा
श्री नागेन्द्र नारायण मिश्र — मुख्य विकास अधिकारी
श्री श्वेताप पाण्डे — अपर पुलिस अधीक्षक, एटा
श्री लालता प्रसाद शाक्य — अपर जिलाधिकारी (वित्त)
श्री सत्यप्रकाश — अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
श्री सतीश कुमार एवं विपिन कुमार — अपर उप जिलाधिकारी
श्री नीरज वाष्णेय — तहसीलदार, एटा
कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे आयोजन सुरक्षित वातावरण में प्रारंभ हो सका।
इस अवसर पर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि एटा महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं एवं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महोत्सव जिले की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल एवं मनोरंजन से जुड़े अनेक आयोजन आयोजित किए जाएंगे, जो आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें