सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्राण देने को तैयार – समाजसेवक बिकेश यादव
बरई गांव में जल्दी बनेगा भगवान का मंदिर, राजा भइया के प्रति समर्पण भाव से भरपूर बिकेश यादव, बहन-बेटियों की शादी में करते हैं भरपूर सहयोग
ब्यूरो प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा प्रतापगढ़। बरई गांव के निवासी बिकेश यादव जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा के विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। वरिष्ठ पत्रकार रूपेंद्र शुक्ला के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लिए वह अपनी जान देने को तैयार हैं और राजा भइया को भगवान के बाद सबसे ज्यादा मानते हैं। बिकेश यादव ने कहा कि बीते 2022 के विधानसभा चुनावमें ज्यादातर यादव समाज के लोगों ने जाति वाद के भावना से राजा भइया को वोट नहीं दिया था, लेकिन कुछ यादव समाज के लोगों ने राजा भइया को वोट दिया था। जिनकी संख्या नाम मात्र की थी अब उन्हें समझ आ गया है कि राजा भइया ही उनकी पहचान हैं। उन्होंने यादव समाज के लोगों से अपील की वे एकजुट होकर जनसत्ता दल पार्टी को वोट दें और राजा भइया को मजबूत बनाएं।बिकेस यादव ने बताया कि वह ग्राम पंचायत में लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। शादी विवाह में हर घर पहुंचते हैं और लोगों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि बरई गांव में अभी तक भगवान का मंदिर नहीं है, जिससे लोगों को पूजा पाठ करने के लिए दूर जाना पड़ता है। उन्होंने जल्दी मंदिर निर्माण के लिए कहा और बताया कि वह हर बहन बेटियों के शादी में 21 हजार रुपए तक दान के रूप में देते हैं और कुर्सी, सोफा आदि सामान भी देते हैं। उन्होंने बताया कि समाज सेवा करने का उनका विचार तब आया जब उनकी स्वयं की बहन की शादी थी। कुछ वर्ष पहले उनकी स्थिति बहुत गरीबी थी, उनके पिता पान की दुकान चलाते थे। ऐसे में अपने बहन को जरूरत के उपहार नहीं दे पाए तो उनको यह लगा कि अब वह कुछ करना चाहते हैं। बाद में जब उन्होंने प्लॉटिंग का कार्य शुरू किया, तो जब उनका व्यवसाय चलने लगा तो उनको लगा कि अब जितनी बरई गांव की जितनी बहन बेटियाँ हैं, वो समझिए कि मेरी माँ के कोख से जैसे जन्मी हूँ, उसी तरह से बिना भेदभाव किए उनके शादी विवाह में जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकता है उपहार उनके द्वारा दिया जाता है। आगे उन्होंने ने कहा कि राजा भइया के नेतृत्व में जनसत्ता दल पार्टी गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में लगी हुई है।वह राजा भइया के मार्गदर्शन में सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे, लगातार जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहेंगे।












