भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश इकाई में मधुसूदन सिंह को अध्यक्ष व प्रतापगढ़ के अजयपाण्डेय को महासचिव का दायित्व मिला
ब्यूरो प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश इकाई में व्यापक परिवर्तन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने वर्ष 2026 के लिए नई प्रांतीय समिति की सूची घोषित कर दी है।जिसमें.
प्रतापगढ़ को भी प्रतिनिधित्व मिला है,जिसमे प्रदेश अध्यक्ष
मधुसूदन सिंह बलिया को बनाया गया है। चित्रकूट के राजकुमार याज्ञिक को मुख्य महासचिव,तो प्रतापगढ़ के
अजय पाण्डेय को महासचिव के रूप में नामित किया गया है।बहुत ही संतुलित व सभी जिलों का समावेश करते हुए सक्रिय व वरिस्ठ पत्रकारो को जिम्मेदारी सौंपी गयीं है। उक्त घोषणा करते हुए रास्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि नवगठित इकाई नवोन्मेष के साथ महासंघ को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी ऐसी अपेक्षा हैं। रास्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला , राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, मंडलीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष देवन्द्र नारायण मिश्रा राकेश, मण्डल के कोषाध्यक्ष रवींद्र दुबे ,संयुत सचिव अजय त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष अजय ओझा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला,
तहशील अध्यक्ष लालगंज विकास मिश्रा, महामंत्री साकेत,
कुण्डा अध्यक्ष गौरवमिश्र, महामंत्री अरशद खान,
वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ विजय यादव,अब्दुल हासिम , विजय अग्रहरि, उमाशंकर सिंह, इज़हार अहमद शेख, अजय यादव, इंजी0आशिष पाण्डेय, रामभरोस मिश्रा, सुरेश पांडेय,
आदि ने इस मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए उक्त नयी गठित यूपी टीम को शुभकामनाएं दी है।












