लीगल एड क्लीनिक का माननीय जिला जज नीरज कुमार ने किया औचक निरीक्षण

लीगल एड क्लीनिक का माननीय जिला जज नीरज कुमार ने किया औचक निरीक्षण

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद की ओर से मेला श्री रामनगरिया पांचाल घाट फर्रुखाबाद में संचालित लीगल एड क्लीनिक का औचक निरीक्षण फर्रुखाबाद  माननीय जिला जज नीरज कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला जज/ सचिव संजय कुमार VI ने किया न्यायाधीश ने उपस्थित अधिकार मित्रों को दिशा निर्देश दिए।

माननीय जिला जज नीरज कुमार ने यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकार मित्र अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। आम जनता को इन सेवाओं के बारे में जागरूक बनाया जाए।

माननीय अपर जिला जज /सचिव संजय कुमार VI ने स्थाई लोक अदालत के बारे में बताया कि स्थायी लोक अदालत विवादों के सरल समाधान का

प्रभावी मंच उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थायी लोक अदालत स्थापित की गई है, जिसमें जनउपयोगी सेवाओं में संबंधित मामलों की प्री-लिटिगेशन स्तर (मुकदमा दायर करने से पूर्व) पर विवादों का समाधान सुलह समझौते के माध्यम से कराया जाता है।

जन उपयोगी सेवायें जैसे वायु, सड़क या जलमार्ग द्वारा यात्रियों ,मोल वहन के लिए यातायात सेवा, हाक, तार टेलीफोन सेवा, किसी स्थापन द्वारा जनता को विद्युत, प्रकाश जल का प्रदाय, सार्वजनिक मल वहन स्वच्छता प्रणाली,अस्पताल औषधालय सेवा,बीमा सेवा,रियल स्टेट,शिक्षा स्थायी लोक अदालत के लाभ स्थायी, लोक अदालत में मुकदमें के निस्तारण हेतु कोई कोर्ट-फीस नहीं लगती है संबंधित पक्षकारों के समय व धन की बचत होती है।दोनों पक्षों के बीच सौहार्द बना रहता है।

स्थायी लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय की किसी अन्य न्यायालय में अपील नहीं दायर की जा सकती है।स्थायी लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय सिविल कोर्ट के निर्णय के समान बाध्यकारी होगा

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव संजय कुमार VI, जिला न्यायालय के कर्मचारी शिवम् चौधरी,विकास गौतम तथा अधिकार मित्र सहित आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी बहराइच को ,भारतीय किसान यूनियन नें जिला गन्ना धिकारी कों सौंपा ज्ञापन 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें