जिलाधिकारी बहराइच को ,भारतीय किसान यूनियन नें जिला गन्ना धिकारी कों सौंपा ज्ञापन 

जिलाधिकारी बहराइच को ,भारतीय किसान यूनियन नें जिला गन्ना धिकारी कों सौंपा ज्ञापन 

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान. बहराइच जनपद के भारतीय किसान यूनियन (म0टि0) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी बहराइच को संबोधित ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में सिंभावली शुगर मिल चिलवरिया यूनिट द्वारा गन्ना किसानों के पैसों का भुगतान न करने तथा उनके आई आर पी द्वारा किसानों के पैसों से 95 लाख रुपए की फिक्स डिपॉजिट करवा लेने का आरोप लगाते हुए साक्ष्य प्रस्तुत किए।भाकियू पदाधिकारियों ने इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए

बकाया भुगतान तत्काल करवाए जाने की मांग की। साथ ही चीनी मिल को सुचारू रूप से चलवाने का अनुरोध किया।ज्ञापन के दौरान यूनियन जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भुगतान न होने

की स्थिति में सिंभावली शुगर मिल के आई आर पी के खिलाफ बैंक शाखाओं में किसानों के साथ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

इस अवसर पर जनपदीय पदाधिकारी एवम सम्मानित किसान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें रात्रि में जूनियर हाईस्कूल में चोरी की कोशिश, ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें