बाबा श्री महाकालेश्वर को तिल के उबटन से कराया गया स्नान

बाबा श्री महाकालेश्वर को तिल के उबटन से कराया गया स्नान।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व कल 15 जनवरी को मनाया गया।

तड़के सुबह 4:00 बजे भस्म आरती में पुजारी ने भगवान महाकाल को तिल व चंदन का ओपन लगाकर स्नान कराया पूजा अर्चना के पश्चात तिल के पकवानों का महा भोग लगाकर आरती की गई एवं भगवान महाकालेश्वर को नवीन वस्त्र धारण कराकर सोने चांदी के आभूषणों से दिव्य श्रृंगार किया गया। धर्मशास्त्र की मान्यता के अनुसार जब सूर्य की संक्रांति अपराह्न काल में हो तो पर्वकाल अगले दिन मनाया जाता है।

महाकाल मंदिर में इसी शास्त्रीय मान्यता के अनुसार शहर में अनेक स्थानो पर गायों को घास तथा भिक्षुकों को भोजन कराया गया, अनेक लोगों ने वैदिक ब्रह्मांणो को तांबे के कलश में तिल गुड़ भरकर दान किया।

ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गुरु ब्रहस्पती जी के दर्शन किए सुबह चाय की चुस्की

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें