मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गुरु ब्रहस्पती जी के दर्शन किए सुबह चाय की चुस्की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गुरु ब्रहस्पती जी के दर्शन किए सुबह चाय की चुस्की उज्जैन वासियों के साथ ली।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन। स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए चीनी के कप एवं कांच के गिलास में सभी को चाय पिलाई गई प्रतिबंधित डिस्पोजल ग्लास का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंध मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा उज्जैन प्रवास के दौरान गुरुवार को गौंदा की चौकी स्थित भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन करने के बाद पास में ही स्थित तेलीवाड़ा चौराहे पर शहर की पुरानी चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ ठंड के दौरान चाय पी और चर्चा की, इस दौरान देखने में आया कि उज्जैन शहर के स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए शहर की चाय की होटल एवं दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित डिस्पोजल ग्लास का उपयोग पूर्णतः बंद करते हुए कांच के ग्लास और चीनी के कप में ही चाय दी जाकर इस अभियान में सहयोग किया जा रहा है, मुख्यमंत्री जी द्वारा दुकान संचालक से हालचाल पूछा, चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चाय के पैसे दिए, दुकानदार द्वारा संकोच के कारण पैसे नहीं लेने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ये तो लेना ही होंगे।

ये भी पढ़ें 17 जनवरी को भागीरथपुरा आएंगे राहुल गांधी  दूषित जल से मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें