17 जनवरी को भागीरथपुरा आएंगे राहुल गांधी
दूषित जल से मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात, जनप्रतिनिधियों संग बैठक
संवाददाता संतोष यादव इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को भागीरथपुरा पहुंचेंगे। इस दौरान वह दूषित जल के कारण हुई मौतों के पीड़ित परिवारों के स्वजनों से भेंट कर उनका हालचाल जानेंगे और संवेदना व्यक्त करेंगे।
अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे, जिसमें स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में संगठनात्मक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के सभी 71 संगठनात्मक जिलों में मनरेगा कानून में किए गए परिवर्तन और दूषित जल की घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा उपवास रखा जाएगा।
कांग्रेस नेतृत्व ने इस कार्यक्रम को जनहित से जुड़े मुद्दों पर जनजागरण का माध्यम बताया है।
ये भी पढ़ें होलकर स्टेडियम में सीरीज का फैसला, भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे को तैयार












