होलकर स्टेडियम में सीरीज का फैसला, भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे को तैयार
18 जनवरी को इंदौर में होगा निर्णायक मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है, क्योंकि सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
गुरुवार को दोनों टीमें चार्टर्ड विमान से इंदौर पहुंचीं। भारतीय टीम शहर के रेडिसन होटल में ठहरी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम होटल मेरिट में रुकी हुई है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से पराजित कर सीरीज में जोरदार वापसी की थी। इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई, जिससे इंदौर में होने वाला तीसरा मैच निर्णायक बन गया है।
अब सभी की निगाहें 18 जनवरी को होने वाले इस मुकाबले पर टिकी हैं, जहां जीत के साथ ही सीरीज का विजेता तय होगा।
ये भी पढ़ें मनरेगा को बचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी कांग्रेस (प्रज्ञा गौड़)












