मनरेगा को बचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी कांग्रेस (प्रज्ञा गौड़)
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर मनरेगा को बचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी कांग्रेस (प्रज्ञा गौड़) गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश भर में चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल के क्रम में विकास क्षेत्र दानपुर के गांव चौगानपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें दानपुर न्याय पंचायत से जुड़े मनरेगा के जॉब कार्ड धारक मजदूर बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार संचालक इंजीनियर रवि लोधी ने किया बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने केंद्र सरकार द्वारा तानाशाही करते हुए
मनरेगा के नाम बदलने की आड़ में प्रावधानों को बदलकर मनरेगा को समाप्त करने के आरोप के साथ-साथ मजदूरों की पेट पर लात मारने तथा उनकी पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया।
जिला उपाध्यक्ष कॉर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघब ने वर्तमान आए नए बिल में राज्यों पर 60% का आर्थिक बोझ 40% का आंतरिक मूल डालने का आरोप लगाते हुए अमित शाह और मोदी को अडानी अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए किसान मजदूर को खत्म करने की साजिश की आड़ में इस बिल को लाने का आरोप लगाया, संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा वार्षिक विरोध करने के बाद भी पारित हो जाने पर कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाकर प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि हमें यह लड़ाई चरणबद्ध तरीके से न्याय पंचायत से लेकर कलेक्ट्रेट घेराव तथा विधानसभा घेराव के साथ-साथ सांसद घेराव तथा सड़क से संसद तक लड़ाई लड़कर मजदूर किसानों को बचाने के लिए सभी मजदूर कांग्रेस व राहुल गांधी के साथ खड़े हो तभी देश व मजदूर बचेंगे बैठक में नगर अध्यक्ष में सभासद सिराज अहमद पूर्व जिला सचिव सभासद हामिद अली पूर्व जिला सचिव रविंद्र लोधी ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार, विजय सिंह प्रधान, हरी बाबू, पुष्पेंद्र लोधी, बहादुर सिंह लाल सिंह लोधी,हरप्रसाद सुरेश ,अमरसिंह ,जयप्रकश लोधी, शशिबाला लोधी, प्रेमवती देवी, आशा देवी, मलोदा, रामवती, सावित्री, पूजा देवी।
ये भी पढ़ें डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में थल सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन












