41वीं वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल आशीष नौटियाल के निर्देशन में ,डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में थल सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर 41वीं वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल आशीष नौटियाल के निर्देशन में ,डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में थल सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन अनूपशहर, दिनांक 15/12/2026 – डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में 41वीं वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल आशीष नौटियाल के निर्देशन में आज थल सेवा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजा रोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में परदादा परदादी विद्यालय की छात्राओं द्वारा “सबको मिले शिक्षा” विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही एसडीपीडी छात्रों और छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सीधे देशभक्ति और राष्ट्रसेवा से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए कैडेट्स को अपने कर्तव्य याद रखने चाहिए और आज के चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने छात्रों से सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।
इसके पश्चात कैप्टन डॉ. यजवेंद्र कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि गर्व और सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने कैडेट्स से आग्रह किया कि वे अनुशासन, साहस और समर्पण के साथ अपने प्रशिक्षण में भाग लें, देश के लिए सदैव तत्पर रहें और अपने जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाएं। डॉ. यजवेंद्र कुमार का यह संदेश कैडेट्स के लिए प्रेरक और मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी छात्रा आस्था और अजीता ने किया।
इस अवसर पर नायब सूबेदार प्रहलाद प्रसाद और हवलदार बोपन रॉय भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रो. पी. के. त्यागी, प्रो. चंद्रावती, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुनीता गौड़, देव स्वरूप गौतम, पंकज प्रकाश, दीक्षित कुमार, नितिन शर्मा, निमेष कुमार सहित अन्य सभी प्राध्यापक और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
एनसीसी कैडेट्स के रूप में छात्रों में विशाल चौधरी, तनिष्का, राशि तोमर, राधिका, मयंक, चिंकी, संगीता, निहाल, अभय चौधरी, तरुण, टीना सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने छात्रों में देशभक्ति की भावना को जाग्रत किया और उन्हें राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें गुरुनानक दरवार स्याना (बुलंदशहर) द्वारा से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया












