श्री गुरुनानक दरवार स्याना (बुलंदशहर) द्वारा से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर चौदहवां सालाना नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) का आयोजन किया गया।
सिखों के दसवें गुरु, सरबंस दानी साहिबे कमाल पिता गुरु गोविंद सिंह जी के 359 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरवार स्याना (बुलंदशहर) द्वारा से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में सिख संगत एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभा यात्रा गुरुद्वारा परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए शबद कीर्तन के साथ पुनः गुरुद्वारा पहुंची। अपना दल एस बुलंदशहर के कैम्प कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा प्रसाद का वितरण भी किया गया।।
पूरे क्षेत्र में “बोले सो निहाल, सत अकाल” और “वाहेगुरु का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष सरदार तेजेंदर सिंह उर्फ (निक्कू सरदार जी) ने अपना दल एस बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
ये भी पढ़ें रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में हुई चोरी का खुलासा












