दबंगई की हद! शासन के नोटिस के बाद भी चल रहा ILC पब्लिक स्कूल

दबंगई की हद! शासन के नोटिस के बाद भी चल रहा ILC पब्लिक स्कूल

संवाददाता शिक्षा तिवारी

रजैसा कस्बा लतीफपुर संग्रामगढ़ कुंडा प्रतापगढ़ में ILC पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनीष कुमार की दबंगई का मामला सामने आया है। शासन के अधिकारियों ने नोटिस जारी कर विद्यालय को बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन मनीष कुमार ने अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर विद्यालय का संचालन जारी रखा है।

नोटिस के बाद भी स्कूल खुला

मनीष कुमार ने लिखित में दिया था कि वे विद्यालय नहीं चलाएंगे, लेकिन सुबह 7 से 10 बजे तक विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। वीडियो और फोटोस में यह साफ दिख रहा है कि मनीष मौर्य साक्ष छुपाते हुए विद्यालय को संचालित कर रहे हैं।

अधिकारियों की चेतावनी बेअर्थ

अधिकारियों ने मनीष मौर्य को चेतावनी दी थी कि यदि वे विद्यालय का संचालन जारी रखते हैं तो उन पर प्रतिदिन ₹10000 का जुर्माना लगाया जाएगा। लेकिन मनीष मौर्य ने अधिकारियों की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया है।

क्या होगी कार्रवाई?

खंड शिक्षा अधिकारी को मनीष मौर्य ने दिखाया ठेंगा। अब देखना यह है कि शासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें 24 कुंडिया गायत्री यज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें