मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही इको को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत, छह बच्चे घायल

मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही इको को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत, छह बच्चे घायल

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घिरोर रोड स्थित नगला गुसाईं के पास स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक इको कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में इको कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार छह स्कूली बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में से चार बच्चों को, इको चालक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। शेष बच्चों का भी इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं बच्चों के परिजनों में भी भारी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें