जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तृतीय सप्ताह में समस्त स्कूली वाहनों की जाँच हेतु विशेष अभियान प्रारम्भ
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर



गाजियाबाद। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-3033/तीस-3-2025, परिवहन अनुभाग-3,
लखनऊ दिनांक 31.12.2025 के अनुक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त माह के तृतीय सप्ताह में तृतीय सप्ताह में जनपद के समस्त विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों के सभी प्रपत्रों एवं फिटनेस के मानकों की शत-प्रतिशत जाँच की जानी है। इसी कम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद को निर्देशित किया गया कि समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को क्षेत्र आवंटित करते हुए सभी विद्यालयों से यह प्रमाण पत्र प्राप्त करें कि उनके विद्यालय में समस्त स्कूली वाहन (विद्यायल के नाम पंजीकृत एवं अनुबन्धित) वैध प्रपत्रों व फिटनेस मानकों के अनुरूप ही संचालित हैं। जब तक समस्त वाहनों का फिटनेस नहीं हो जाता, तब तक किसी भी दशा में ऐसी वाहनों को स्कूली बच्चों के परिवहन में प्रयुक्त न किया जाय। समस्त स्कूली वाहनों के चालकों का नाम, मोबाइल नम्बर एवं उनका चरित्र सत्यापन का प्रमाण परिवहन विभाग, गाजियाबाद को उपलब्ध कराया जाय। साथ ऐसी वाहन जो छात्राओं को लाने-ले जाने में प्रयोग की जाती है उन वाहनों में महिला परिचर की उपस्थिति अनिवार्य रूप से करायी जाय। अमित राजन राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि परिवहन विभाग के वाहन 4.0 पोर्टल के अनुसार 76 स्कूली वाहनों का फिटनेस समाप्त है, इन सभी वाहनों का फिटनेस नवीनीकरण कराने के सम्बन्ध में स्कूलों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य से वार्ता करने हेतु परिवहन कार्यालय के 11 कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी, यह कार्मिक तब वार्ता करते रहेंगे, जब तक समस्त वाहनों का फिटनेस नहीं हो जाता है। यह भी अवगत कराया गया है कि
आज दिनांक 16.01.2026 से समस्त प्रवर्तन दलों द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ करदी गयी है, यदि फिटनेस समाप्त/मानकों का उल्लघंन करने वाली वाहनें चेकिंग के दौरान संचालित पायी जायेंगी, तो ऐसे वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए उन्हें सीज किया जायेगा।












