मुख्य आरोपी के परिजनों की आरा मशीन में मिली प्रतिबंधित लकड़ी मशीन हुई सीज

मुख्य आरोपी के परिजनों की आरा मशीन में मिली प्रतिबंधित लकड़ी मशीन हुई सीज

संवाददाता पवन सूर्यवंशी सुमेरपुर. हमीरपुर।वन विभाग की टीम ने रेप एवं धर्मांतरण के दबाव बनाने के आरोपी के परिजनों की आरा मशीन में छापा मारकर प्रतिबंध लकड़ी पाए जाने पर उसको सीज कर दिया है।

रेप के बाद धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले मुख्य आरोपी अफान के पिता का लकड़ी का पुश्तैनी कारोबार है। कस्बे के साथ इनका कारोबार पंधरी, पचखुरा खुर्द सहित अन्य गांवों में चलता है। इस कारोबार को मुख्य आरोपी के परिजन संचालित करते हैं।

शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने दोपहर बाद पचखुरा खुर्द में संचालित आरा मशीन पर छापा मारा। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया

कि टीम को आरा मशीन में 80 क्विंटल प्रतिबंधित नीम की लकड़ी मिली है। विभाग ने लकड़ी के साथ आरा मशीन को सीज किया है। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद शीलू निवासी सिसोलर, सचिन निवासी कैथी, ब्रजेश कुमार निवासी पंधरी से संबंधित वैध अभिलेख एवं स्टॉक रजिस्टर मांगा गया, तो वह उपलब्ध नहीं करा सके।

यह कार्यवाही भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 42 एवं 69 के अंतर्गत की गई है।

इस कार्यवाही के दौरान वन दरोगा अमित कुमार, वनरक्षक इश्तियाक खान, अनूप कुमार, भगवानदीन, रामगोपाल पाल आदि वनकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें किसान के बाद मनरेगा पर प्रहार कर मजदूरों को खत्म करना चाहती है भाजपा प्रज्ञा गौड

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें