जेके सीमेंट कंपनी के यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी ने इटरा के निर्माणाधीन हनुमान मंदिर में भेंट
संवाददाता पवन सूर्यवंशी सुमेरपुर,हमीरपुर।जेके सीमेंट ने यूनिट विस्तारीकरण के तहत हुए प्रथम उत्पादन की पहली खेप की सीमेंट इटरा के निर्माणाधीन हनुमान मंदिर में भेंट की है।
जेके सीमेंट कंपनी के यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी ने बताया कि फैक्ट्री की विस्तारीकरण यूनिट में हुए प्रथम उत्पादन की पहली खेप की 500 बैग सीमेंट इटरा के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर को भेट की गई है। बता दें कि क्षेत्र के इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में बजरंगबली का विशाल मंदिर निर्माणाधीन है।
कंपनी के एमडी राघवपत सिंघानिया, जेएमडी माधवकृष्ण सिंघानिया के दिशा निर्देश पर यह कार्य किया गया है।
इस मौके पर कंपनी के मैनेजर अरुण कुमार दीक्षित, इटरा आश्रम के महंत स्वामी बलराम दास महाराज आदि मौजूद रहे।
इटरा आश्रम के महंत ने सीमेंट दान करने पर कंपनी के प्रति आभार जताते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
ये भी पढ़ें मुख्य आरोपी के परिजनों की आरा मशीन में मिली प्रतिबंधित लकड़ी मशीन हुई सीज












