स्वदेशी जागरण मंच, देवघर ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मकर संक्राति मिलन समारोह व लिट्टी चोखा पार्टी धूमधाम से मनाया

स्वदेशी जागरण मंच, देवघर ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मकर संक्राति मिलन समारोह व लिट्टी चोखा पार्टी धूमधाम से मनाया

 

देवघर। स्थानीय विलियम्स टाउन में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा जिला संयोजक संजय सिंह के स्थित आवास पर सामाजिक समरसता और सौहार्द हेतू सस्नेह मकर संक्राति मिलन व स्वागत समारोह श्रद्धा व उल्लास के साथ धूम‌धाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी व पत्रकार बन्धु उपस्थित हुए । मौके पर मंच के प्रान्त समन्वयक मनोज सिंह ने कहा कि समाज और देश में शांति और भाईचारा का वातावरण बना रहे। सभी सुखी रहे, स्वस्थ रहें और विकास करते रहे। यह पर्व वैज्ञानिक दृष्टि से जहाँ मौसम के बदलाव का संदेश देता है वहीं उन्नति और समृद्धि का भी संदेश देता है। इसलिए हमे परिवर्तन को स्वीकार करते हुए समाज को जोड़ने के लिए आगे कार्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर आगत समस्त अतिथियों को तिलकूट, लिट्टी -चोखा, चटनी इत्यादि खिलाया गया। मौके पर मनोज सिंह, संजय सिंह, प्रभाष गुप्ता, अमर सिन्हा, बाबू सोना श्रृगारी, जीवेश सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, अभय सिंह, मिथिलेश बाजपेयी, राजीव झा, गिरीश सिंह, आशा झा, ममता गुप्ता, सुप्रिया गुप्ता, पंकज सिंह भदोरिया, राकेश राय, संजीव सिंह, गौरी शंकर शर्मा, राम सेवक सिंह गुजन, पुनम प्रकाश, बबलू मित्रा, राजीव सिंह, शत्रुधन प्रसाद, राम नरेश जी, अरुण जी डॉक्टर साहेव, (त्रिदेव), स्नेह कुमार इत्यादि अनेको लोग और पत्रकार बन्धु मौजूद थे।

ये भी पढ़ें जेके सीमेंट कंपनी के यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी ने इटरा के निर्माणाधीन हनुमान मंदिर में भेंट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें