जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति सदर विधायक की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की

जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति सदर विधायक की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की


संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर।कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में विधायक सदर डॉ.मनोज कुमार प्रजापति की उपस्थिति में जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की समीक्षा की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विगत जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं के तुल्नात्मक विवरण, मृतकों एवं घायलों की संख्या, दुर्घटना का कारण एवं कमी लाये जाने हेतु उपायों पर विचार विमर्श किया गया साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के कैशलेश उपचार के संबंध में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित योजना 2025 के क्रियान्वयन, राहवीर योजना तथा जनपद में ब्लैक स्पॉट पर किये गये सुधारीकरण कार्यो की समीक्षा की गयी।

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जन जागरूकता एवं विद्यालयों में प्रचार प्रसार, नो हैल्मेट, नो फ्यूल हेतु शहरी पेट्रोल पम्पों पर सुरक्षा व्यवस्था, सुमेरपुर तिराहा के चौड़ीकरण एवं सड़क सुरक्षा मानकों को पूर्ण कराने के कार्य, सड़क दुर्घटना राहत एवं हिट एण्ड रन कमेटी, खनन परिवहन एवं ओवरलोडिंग यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही, शीतऋतु के दृष्टिगत ट्रैक्टर ट्रॉलियों एवं बड़े वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप तथा  फैक्ट्री एरिया, जे0के0 सीमेन्ट फैक्ट्री के समीप रोड किनारे खड़े वाहनों के दुर्घटना से बचाव, सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा एवं स्वैच्छिक मदद आदि की जानकारी ली गयी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि ब्लैट स्पॉट एवं दुर्घटना बाहुल्य जगहों पर निर्धारित मानक के अनुरूप ऐसे ब्रेकर बनाये जाए जो वाहनों की स्पीड को तोड़ सकें। मानक के अनुरूप ब्रेकर बनाये जाने से सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आयेगी।

उन्होने अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी को निर्देश दिए कि जनपद की सभी सड़को पर पैच मरम्मत एवं गड्डा मुक्ति का कार्य सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होने अवगत कराया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को कैशलेस उपचार के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित योजना 2025 का क्रियान्वयन किया गया है, जिसमें सड़क दुर्घटना के पीड़ितो को दुर्घटना की तिथि से अधिकतम 7 दिनों के अन्दर रू0 1.50 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है। उन्होने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाए।

उन्होने कहा कि नो हैल्मेट, नो फ्यूल के नियम को अमल में लाया जाए तथा ओवर स्पीडिंग, रॉग साइड, मोबाइल फोन का प्रयोग, ड्रंकन ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीटबेल्ट को लेकर प्रवर्तन कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी अरूण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अभिताभ राय, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग दृगपाल सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद हमीरपुर हेमराज, यातायात क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारीध् कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी शिकायतें, किया निस्तारण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें