माघ मेला में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप को बस ने भीषण टक्कर मार दी।हादसे में पिकअप सवार 23 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

माघ मेला में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप को बस ने भीषण टक्कर मार दी।हादसे में पिकअप सवार 23 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

संवाददाता अमित शुक्ला

सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।हादसा भीषण कोहरे के चलते हुआ बताया जा रहा है बताया गया कि पिकअप में कुल 37 श्रद्धालु सवार थे, जो मौनी अमावस्या के पर्व पर स्नान के लिए जा रहे थे।हादसे के बाद मौके पर श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी और कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही सीओ सिटी और नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य कराते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया।सभी श्रद्धालु संतकबीर नगर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव के पास हुआ।

ये भी पढ़ें जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी शिकायतें, किया निस्तारण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें