सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

संवाददाता मुकेश कुमार. एटा जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

मृतक की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर निवासी सोनू पचौरी के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सोनू सुबह घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनके साथ क्या हुआ, इसका अभी कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

यह पूरा मामला एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत हुंडई एजेंसी के समीप का बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तहसीलदार व नायब तहसीलदार के साथ तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की जा रही जनसुनवाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें