सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तहसीलदार व नायब तहसीलदार के साथ तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की जा रही जनसुनवाई
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ
तहसील सदर में आज दिनांक 17.01.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जनसुनवाई आयोजित की गई ।जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखना और सरकारी सेवाओं को जनहित के अनुरूप पहुँचाना है।
ये भी पढ़ें देल्हूपुर थाना क्षेत्र में 3 गायों की हुई निर्मम हत्या,थाने का घेराव












