श्रीमद् भागवत कथा का समापन,के बाद यज्ञ-हवन, पूजा व भंडारे का आयोजन
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर
अनूपशहर नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर संपूर्ण यज्ञ-हवन, पूजा-अर्चना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा आयोजन से पूर्व श्रद्धालुओं को कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया गया। शुक्रवार को नगर के जाह्नवी द्वार से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने सिर पर गंगाजल से भरे कलश धारण किए। कलश यात्रा में डीजे, ढोल व धार्मिक गीतों की धुन पर महिलाएं और युवतियां श्रद्धा व उल्लास के साथ झूमती नजर आईं। खुशहालगढ़ रोड स्थित डीसेंट पब्लिक स्कूल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 9 जनवरी से 15 जनवरी तक डीसेंट पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया। कथा का वाचन श्री वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पं. शिवकांत अवस्थी द्वारा किया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित रहकर धर्मलाभ अर्जित किया। कथा आयोजन में नगरवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर योगेश कुमार युगल, राधा देवी, भुवनेश वाष्र्णेय, बबीता, काली चरन, भावना, नवीन, अंजना, ज्ञानचंद, गीता, राजेश कुमार, सरिता, प्रदीप, पलक, तनवी, मंथन, सक्षम, सौरभ, गौरव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे












