चौपाल में पंचायत सचिव और सदस्य में मारपीट,मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, बिवार पुलिस गहनता से जांच में जुटी
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान। हमीरपुर
बिवार,हमीरपुर।करगांव ग्राम में दोपहर दो बजे के आसपास गांव की चौपाल में पंचायत सदस्य कोटेदार की सचिव से सीसी सड़क का ब्यौरा मांगने को लेकर विवाद के बाद हाथापाई हो गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी आपका अपना अखबार पुष्टि नहीं करता है। गौरतलब है कि ग्राम करगांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था। उक्त ग्राम चौपाल में अजीत कुमार पुत्र दयाराम (सचिव) उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त ग्राम के कोटेदार राम लखन प्रजापति पुत्र मुलवा, विजय पुत्र सुखदेव तथा अन्य ग्रामीणजन मौजूद थे। ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम कोटेदार राम लखन प्रजापति द्वारा सचिव से सीसी रोड के निर्माण कार्य को संतोषजनक ढंग से न कराए जाने के संबंध में शिकायत की जा रही थी। इसी दौरान कोटेदार द्वारा उक्त शिकायत से संबंधित वीडियो भी बनाया जा रहा था। ग्राम चौपाल समाप्त होने के पश्चात जब लोग वापस जाने लगे, उसी समय सचिव द्वारा ग्राम कोटेदार राम लखन प्रजापति का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया गया, जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी हुई। इसी घटनाक्रम से सम्बन्धित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना बिवांर पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।
जांच तथ्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।












