जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम, घनश्याम मीना व एसपी अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने सुनी जन- शिकायतें।

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम, घनश्याम मीना व एसपी अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने सुनी जन- शिकायतें।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर

हमीरपुर।सदर तहसील हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा की उपस्थिति में जनसामान्य की समस्याएं व शिकायतें सुनीं गयीं। इस अवसर पर कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन/आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करते समय विशेष सावधानी बरतें। आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के दौरान जो भी असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होते हैं, अधिकारी गण उन्हे अच्छे से पढ़े और तदोपरान्त गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन विभागों की जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है उन्हे स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान

सीएमओ डॉ गीतम सिंह, उपजिलाधिकारी सदर केडी शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी ए.के श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार कमल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व स्थानीय कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें