रामकृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर कुरारा,हमीरपुर।स्थानीय श्री रामकृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके बाद कस्बे के ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिलाओं व युवतियों से जानकारी ली गई। तथा सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री मती विभा भारती द्वारा बाल विवाह रोकने हेतु
विस्तृत जानकारी दी गई। तथा बाल विवाह की जानकारी होने पर चाइल्ड हेल्प लाइन में जानकारी देने की बात कही। वन स्टॉप सेंटर की शिखा सोनी ने महिला हेल्प लाइन के टोल फ्री नंबरों की
जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य विजय शंकर श्रीवास्तव, सनत श्रीवास्तव, चाइल्ड हेल्पलाइन डी सी सफवान अहमद, ओ एस सी प्रभारी तबस्सुम परवीन,आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें जहां लोग एक्स को भूल नहीं पाते, वहां जौनपुर के पति ने एक्स को बना दिया पति













