जहां लोग एक्स को भूल नहीं पाते, वहां जौनपुर के पति ने एक्स को बना दिया पति
संवाददाता पवन सूर्यवंशी . UP मे जौनपुर के तन्जय प्रजापति की शादी पम्मी से हुई थी, लेकिन दिल तो पम्मी का स्कूल टाइम वाले प्यार राजू पर ही अटका रहा। शादी के बाद भी फोन पर प्रेम चलता रहा।
अब इस कहानी ने फिल्मी मोड़ ले लिया—पति ऑफिस गया, पीछे से पत्नी ने प्रेमी राजू को मुंबई से बुलाया और उसके साथ अपना छोटा सा बेटा गोद मे लेकर निकल गई।
जाते-जाते पति को फोन कर साफ कह दिया“अब मैं राजू के साथ ही रहूंगी।”पति ने पहले समझाया, मनाने की कोशिश की लेकिन जब पम्मी नहीं मानी तो तन्जय ने वो कर दिखाया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी पत्नी की शादी उसी के प्रेमी से करा दी!
अब इलाके में एक ही चर्चा है—
जहां लोग एक्स को भूल नहीं पाते, वहां जौनपुर के इस पति ने एक्स को पति बना दिया!
ये भी पढ़ें कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत प्रभावी पैरवी कर अपराधी को दिलाई आजीवन कारावास












