विभाग की मिलीभगत से क्षेत्र में निडर होकर लोग काट रहे हैं हरे भरे पेड़
संवाददाता महेश शुक्ला
संग्रामगढ़ क्षेत्र के बंधवा में लगभग 30 साल पुराना हरा नीम का पेड़ काटा गया, आखिर कैसे बचेगा पर्यावरण वन विभाग की मनमानी और मिलीभगत से क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों की कटाई जोरों पर है। संग्रामगढ़ क्षेत्र के बंधवा में लगभग 30 साल पुराना हरा नीम का पेड़ काट दिया गया है। यह पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण था, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संसाधन था।
क्या वन विभाग के अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे?
आखिर कब तक वन विभाग की मनमानी इस तरह चलती रहेगी? क्या इनके ऊपर और कोई अधिकारी नहीं है जो मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करें? क्या इनको और ऊंचे अधिकारियों से डर नहीं लगता आजकल हालात ऐसे हो गए हैं कि वन विभाग पर्यावरण के रक्षक नहीं भक्षक बन चुके हैं। आखिर कब तक यह हरे भरे पेड़ उजड़ते रहेंगे? आखिर कब तक चलेगी वन विभाग की मनमानी?
ये भी पढ़ें मंदिर से हनुमान मूर्ति गायब, लोगो मेंआक्रोश












