अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, पत्रकारों ने निभाई मानवता

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, पत्रकारों ने निभाई मानवता

जयपुर: चाकसू कस्बे में शीतला माता मंदिर के पास झरनिया पुलिया पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर पुलिया की दीवार से टकराया और सड़क पर गिर पड़ा।

गनीमत रही कि पुलिया पर डिवाइडर मौजूद था, जिससे वह नीचे गिरने से बाल-बाल बच गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मौके पर मौजूद पत्रकार पवन खंडेलवाल, शुभम चौधरी और किरण चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक की मदद की।

उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर तीनों पत्रकारों ने एक जुगाड़ वाहन की मदद से घायल युवक को तुरंत चाकसू अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान विकास यादव पुत्र रामलाल यादव, निवासी ईसरदा, सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी।

ये भी पढ़ें वाराणसी: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यूपी में अलर्ट, काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा कड़ी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें