उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया औचक निरीक्षण।Sorry to say, आप टीचर के लायक ही नहीं हो।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया औचक निरीक्षण।Sorry to say, आप टीचर के लायक ही नहीं हो।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी कानपुर

सीएसए के दो महिला छात्रावासों में पहुंचीं राज्यपाल, विद्यालय प्रशासन की लापरवाही व व्यवस्थाओं पर भड़कीं कानपुर स्थित चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के सरोजनी नायडू छात्रावास और रानी झलकारी बाई छात्रावास का उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहीं छात्राओं ने अपनी गंभीर समस्याएं राज्यपाल के सामने रखीं।छात्राओं ने अव्यवस्थाओं मूलभूत सुविधाओं की कमी और लापरवाही की शिकायत की,छात्राओं की बातें सुनकर राज्यपाल हुईं नाराज़ सीएसए प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं से कहा कि अपनी सभी समस्याएं लिखित रूप में पत्र के माध्यम से अवगत कराएं,ताकि उन पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई हो सके। “छात्राओं के शिक्षा जीवन से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” राज्यपाल ने शिक्षकों के लापरवाही पर विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें