पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा, लूटकांड का फरार चौथा आरोपी भी आया पनकी पुलिस की गिरफ्त
संवाददाता पवन सूर्यवंशी कानपुर: कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन और डीसीपी पश्चिम के सख्त नेतृत्व में जोन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी रवि कुमार एवं उनकी सहयोगी पुलिस टीम ने हाईवे पर ट्रक चालक से लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।
बीते एक महीने से फरार चल रहे चौथे आरोपी सुंदरम दुबे को पुलिस ने एक माह के भीतर तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी अनुसार इससे पूर्व इस लूटकांड में शामिल तीन शातिर बदमाशों को पनकी पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
आरोपियों ने हाईवे पर ट्रक चालक से मारपीट कर 35 हजार रुपये की करी थी लूट। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और लगातार दबिश के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया।
इस सटीक और तेज कार्रवाई को लेकर पनकी पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध और अपराधियों पर लगातार कार्यवाही ज़ारी.













