ATS को मिली सुचना थाना सरोजनीनगर,विषय: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना के संबंध में

ATS को मिली सुचना थाना सरोजनीनगर,विषय: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना के संबंध में

संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ/दिल्ली

विवरण-आज दिनांक 18.01.2026 को प्रातः लगभग 08:46 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-6650, जो दिल्ली से बागडोगरा जा रही थी, में बम होने की धमकी मिली है। प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई। फ्लाइट ने सुबह 09:17 बजे सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। लैंडिंग के पश्चात विमान को तत्काल आइसोलेशन बे में पार्क कराया गया। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि धमकी से संबंधित एक हाथ से लिखा हुआ नोट टिशू पेपर पर मिला, जिस पर लिखा था –
“प्लेन में बम”।

उक्त फ्लाइट में कुल 222 यात्री एवं 8 शिशु (Infants)सवार थे। इसके अतिरिक्त विमान में 2 पायलट एवं 5 क्रू मेंबर मौजूद थे। सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर्स को पूरी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया है।मौके पर बम निरोधक दस्ते, सुरक्षा एजेंसियों एवं एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा जांच की जा रही है। पूरे घटनाक्रम पर पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है, तथा विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।

कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें