हाथरस में 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

हाथरस में 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

संवाददाता – अश्वनी कुमार हाथरस में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सिकंद्राराऊ रोड स्थित पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर पुलिस लाइन के सामने एक 21 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान नगला अलगजी निवासी अंकित पुत्र आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अंकित ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।

परिजनों के अनुसार, अंकित फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था और पिछले एक महीने से हाथरस में ही रह रहा था। बताया गया कि मंगलवार देर शाम घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। अंकित अविवाहित था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें सीतामऊ थाना प्रभारी श्री कमलेश प्रजापति की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक कुख्यात तस्कर से अवैध मादक पदार्थ डोराचुरा बिना नम्बर सिल्वर रंग ग्लेंजा कार से 70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें