जिगरी दोस्त ने ही की शादाब की हत्या, भाभी से अवैध संबंध और मौत के शक में लिया खौफनाक बदला – पुलिस मुठभेड़ में पकड़ाया आरोपी
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर में हुए शादाब हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि शादाब के जिगरी दोस्त सोनू ने ही अपने साथी बिलाल के साथ मिलकर दिया। पुलिस मुठभेड़ में सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है।
पूछताछ में चौंकाने वाला सच सामने आया। आरोपी सोनू का शादाब की भाभी शहनुमा पत्नी मोहसिन के साथ अवैध संबंध था। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले मोहसिन ने शहनुमा को शादाब के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था, जिसके बाद दोनों की पिटाई की गई। अगले ही दिन शहनुमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में शहनुमा के परिजनों ने मोहसिन के खिलाफ किठौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
सोनू को शक था कि शहनुमा की मौत के पीछे शादाब का ही हाथ है। इसी गुस्से और बदले की भावना में उसने अपने ही जिगरी दोस्त की हत्या की साजिश रच डाली। योजना के तहत सोनू ने अपने साथी बिलाल के साथ मिलकर शादाब की हत्या कर दी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोनू को पकड़ने के लिए कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया और उसके पैर में गोली लगी। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की गहन जांच जारी है।
ये भी पढ़ें सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें शुक्रवार – 09 मई 2025












