अपराध नियंत्रण हेतु समीक्षा गोष्ठी का आयोजन

अपराध नियंत्रण हेतु समीक्षा गोष्ठी का आयोजन श्रीमान् पुलिस जे०रविंदर गौड आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा आज दिनांक 20.01.2026 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने एवं आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त एवं समस्त सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे ।समीक्षा गोष्ठी के मुख्य बिंदु :अपराध नियंत्रण रणनीति की समीक्षाः घटित घटनाओं का विश्लेषण कर निर्देश दिए गए।

अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु दिशा-गश्त एवं निगरानी व्यवस्थाः कमिश्नरेट में रात्रिकालीन गश्त को और सुदृढ़ बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर बल दिया गया।

तकनीकी संसाधनों का उपयोगः सीसीटीवी कैमरों, ड्रोननिगरानी एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपराध पर अंकुश लगाने की योजनाओं पर चर्चा की गई।

कानून-व्यवस्था की प्राथमिकताः महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और संगठित अपराधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

26 जनवरी गणत ंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में आने वाले नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण प्रदान किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नागरिकों से अपील है कि वे सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

ये भी पढ़ें थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक SHO सरिता मलिक पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 16500/- रुपये वापस करायी गई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें